उप्र न्यूज़देश प्रदेश

ट्यूशन जा रही छह साल की बच्ची को जबरन टेंपो पर बैठाकर की गलत हरकत, गुप्तागों को काटा

आगरा। यूपी के आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा 2 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा गंभीर आपराधिक कृत्य करने का आरोप लगा है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को छात्रा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे पकड़ लिया और पास खड़े टेंपो में जबरन ले गया।

तकलीफ बढ़ने पर दो दिन बाद मां को बताई पूरी बात

आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की और गुप्तांग को काटकर घायल कर दिया । साथ ही आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए।घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी रही, लेकिन दो दिन बाद जब उसे तकलीफ बढ़ी तो उसने रविवार शाम को अपनी मां को पूरी बात बताई। यह सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव में ही घूमता मिला, जिसे बच्ची ने पहचान लिया।

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी

आरोप है कि जब पीड़ित परिवार ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा पथराव कर दिया। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।थाना मलपुरा प्रभारी के अनुसार, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button