होमउप्र न्यूज़लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल पास

लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल पास

एसएमयूपीन्यूज, ब्यूरो। लोकसभा-विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण वाला बिल संसद से पास हो गया है। राज्यसभा में पक्ष में 214 और विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। महिला आरक्षण बिल पास होने को पीएम मोदी ने बताया लोकतांत्रिक यात्रा में अहम क्षण बताया। महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद आज बीजेपी मुख्यालय पर जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। बीजेपी की सभी महिला सांसदों और मंत्रियों को भाजपा मुख्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है। गेट पर गुलाल लगाकर सांसदों का स्वागत किया जा रहा है।

बुधवार को लोकसभा में पास हुआ था बिल

बता दें कि देश की राजनीति में व्यापक असर डालने वाले महिला आरक्षण बिल को बुधवार को लोकसभा से दो तिहाई बहुमत के साथ मंजूरी मिली थी। इस बिल को दोनों सदन से मंजूरी मिलने के बाद अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही इस विधेयक का नाम ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ हो जाएगा। नए संसद भवन ने पहले ही सत्र में नारी शक्ति का वंदन करने का नया इतिहास रच दिया। इससे पहले विधेयक को बुधवार को लोकसभा से मंजूरी मिल गई थी। लोकसभा ने भी इस बिल को दो तिहाई बहुमत के साथ पास किया था। इसके पक्ष में 454 और विरोध में दो वोट पड़े थे।

इस विधेयक के प्रति सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना: मोदी

वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा, नारी शक्ति को विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक से नहीं मिल रहा है। इस विधेयक के प्रति सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

विधेयक के पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण है। 140 करोड़ भारतीयों को बधाई। मैं उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में खुशी देने वाला है। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments