उप्र न्यूज़देश प्रदेश

वंदे भारत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

 एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरपीएम ने उसे आलम आलमबाग वेस्ट केबिन के निकट से आरपीएफ के जवानों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का आरोपी मोहम्मद आमिर गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आमिर ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने की बात कबूल की है।

28 जून को पथराव के दौरान ट्रेन का टूट गया था शीशा

बीते 28 जून को अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी सी-11 पर पथराव हुआ। इस वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस आलमबाग से गुजर रही थी और पत्थर लगने से एक्सप्रेस ट्रेन का शीशा टूट गया था। जिससे एक्सप्रेस में सवार यात्रियों में दहशत हो गयी थी। इसका वीडियो भी एक यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

अभियुक्त के ऊपर पहले से हत्या व पाक्सों एक्ट में पांच मुकदमा दर्ज

आरपीएफ में माल गोदाम प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने रविवार को बताया कि कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र का निवासी मोहम्मद आमिर को एक्सप्रेस पर पथराव मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर अनवरगंज थाना में हत्या, पाक्सो एक्ट सहित पांच मुदकमें दर्ज है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अभियुक्त कितना शातिर किस्म का है। वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव मामले में अग्रिम कार्रवाई कर आमिर को जेल भेजा रहा है।

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : मर्चेंट नेवी इंजीनियर अनुराग तिवारी का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम

यह भी पढ़े : तीन दिवसीय आम महोत्सव-2025 का सीएम योगी ने किया भव्य शुभारंभ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button