उप्र न्यूज़

जहरखुरानी गिरोह ने लूटपाट के बाद युवक को लाइन किनारे फेंका

फर्रुखाबाद । जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने होली पर घर जा रहे युवक को अपना निशाना बना कर लूटपाट करने के बाद उसे शुक्र उल्लाहपुर रेलवे लाइन के किनारे फेंक कर चले गए । बेहोश पड़े युवक को गांव के लोगों ने देखने के बाद संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी ।

पुलिस ने बेहोश युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी के लिए भेजा है ।नशे का शिकार युवक शुकल्लापुर स्टेशन पड़ा हुआ देखा गया । नवाबगंज थाना क्षेत्र ग्राम शुकल्लापुर का मामला एक व्यक्ति कासगंज से 2:16 पर टिकट लेकर दरयागंज जा रहा था, तभी जहरखुरानी गिरोह के किसी सदस्य ने ट्रेन में उसको बेहोश कर दिया। बेहोशी हालत में वह शुक्लापुर स्टेशन पर किसी ने उसको डाल दिया । सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो एंबुलेंस 108 डायल कर बरौन सीएससी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button