उप्र न्यूज़देश प्रदेश

रीवा एक्सप्रेस में संत आसुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से हमला, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

कौशाम्बी । रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जा रहे संत आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार तड़के धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। यह घटना कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई। हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वह ट्रेन के एसी कोच एच-वन में यात्रा कर रहे थे

जानकारी के अनुसार आशुतोष ब्रह्मचारी शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। वह ट्रेन के एसी कोच एच-वन में यात्रा कर रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब ट्रेन कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी लहूलुहान हो गए। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। बाद में ट्रेन प्रयागराज पहुंचने पर उन्हें घायल अवस्था में उतारा गया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया

घायल आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी को तहरीर देकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना के संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही घायल आशुतोष महाराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button