उप्र न्यूज़

सेवानिवृत्त IPS अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा के निधन पर पुलिस मुख्यालय में शोक सभा

लखनऊ। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा के निधन पर पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार स्थित सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। तीन फरवरी को उनके निधन के परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस शोक सभा में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आईपीएस अखिलश का लखनऊ में हुआ था जन्म

स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा का जन्म 18 नवंबर 1948 को जनपद लखनऊ में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1976 में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) में चयनित होकर पुलिस सेवा में कदम रखा। वर्ष 1993 में वे पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुए और अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

साल 2008 में हुए थे सेवानिवृत्ति

अखिलेश मेहरोत्रा ने 30 नवंबर 2008 को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। लगभग 32 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ कार्य कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया।उनकी उत्कृष्ट एवं दीर्घकालीन सेवाओं के लिए उन्हें गणतंत्र दिवस वर्ष 2000 के अवसर पर “दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया था।स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित अधिकारी को खो दिया है। उनकी सेवाएं और उपलब्धियां सदैव स्मरणीय रहेंगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button