उप्र न्यूज़देश प्रदेश

सोनभद्र के जंगल से प्रतिबंधित संगठन TSPC का सब-जोनल कमांडर गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP-ATS) ने सोनभद्र जिले के जंगल से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के सब-जोनल कमांडर उमेश सिंह उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। झारखंड निवासी इस उग्रवादी पर 5 लाख का पुरस्कार घोषित था। उसके पास से भारी मात्रा में असलहे, कारतूस, लेवी की रकम और कई सिमकार्ड बरामद हुए।

5 लाख का इनामी है उग्रवादी

तीन सितंबर को झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षा बलों और TSPC उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसकर छिपने का प्रयास कर सकते हैं।एटीएस वाराणसी यूनिट की टीम ने 22 सितंबर की सुबह सोनभद्र के विंडमगंज मार्ग पर छापेमारी कर उमेश सिंह को दबोच लिया। उसके पास से एक रिवॉल्वर, 9MM पिस्टल, 14 इंसास राइफल के कारतूस, 10 SLR कारतूस, 99,500 नकद और एक की-पैड मोबाइल फोन जिसमें 10 सिम कार्ड (8 एयरटेल, 2 जियो) थे, बरामद हुए।

अभियुक्त के ऊपर झारखंड में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में दर्ज दर्जनभर से अधिक मुकदमे हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, UAPA, CLA एक्ट और IPC की गंभीर धाराएं शामिल हैं। अभियुक्त पर हत्या के प्रयास, वसूली, अवैध असलहा रखने और उग्रवादी गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं। एटीएस ने अभियुक्त को अदालत में पेश कर 8 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर ली है। अब उससे पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों और शरणदाताओं के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

यह भी पढ़े : प्रधानाध्यापक ने बीएसए कार्यालय में किया उत्पात, बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेल्ट से पीटा

यह भी पढ़े : सीतापुर जेल से 23 माह बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खां, समर्थकों ने किया स्वागत

यह भी पढ़े : सुलतानपुर में छत ढहने से दो सगे भाई समेत 3 की मौत, मचा कोहराम

यह भी पढ़े : युवती के परिजनों ने प्रेमी को बुलाया घर और पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button