उप्र न्यूज़

दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई की सरेराह हत्या, दहशत में शहर

लखनऊ। रामपुर में अधिवक्ता की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब बाराबंकी में दिनदहाड़े एक और सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सफेदाबाद के असैनी मोड़ के पास शुक्रवार को असलहों से लैस बदमाशों ने अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।

शोएब अपनी कार से कहीं जा रहे थे

शोएब किदवई को पूर्वांचल के चर्चित माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता रहा है।बताया गया कि शोएब अपनी कार से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे असैनी मोड़ पर पहुंचे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। आधा दर्जन गोलियां लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पास जाकर शरीर हिलाकर देखा और मृत समझकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।

मदद के लिए आगे बढ़ रहे लोगों को भी हमलावरों ने धमकाया

अचानक हुई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। मदद के लिए आगे बढ़ रहे लोगों को भी हमलावरों ने धमकाया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस पुरानी रंजिश समेत कई एंगल पर छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

यह भी पढ़े : “सास-दामाद का इश्क बना संगीन जंग” 10 माह बाद थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा

यह भी पढ़े : अंधविश्वास या पारिवारिक तनाव, पांच लाशों ने खड़े किए बड़े सवाल

यह भी पढ़े : इश्क, दोस्ती और विश्वासघात का खूनी खेल! मुर्गा-शराब की महफिल बनी मौत का मंच, पत्नी-प्रेमी ने साड़ी से घोंटा गला

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button