उप्र न्यूज़देश प्रदेश

नकली अल्ट्राटेक और डालमिया सीमेंट बनाने वाला गिरोह बेनकाब, STF सरगना समेत तीन को दबोचा

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने गोरखपुर में विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट तैयार करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना समेत तीन शातिर आरोपियों को भारी मात्रा में नकली सीमेंट व उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

अभिषेक शुक्ल, पुत्र नागेन्द्र नाथ शुक्ल, निवासी ग्राम व पोस्ट पिछौरा, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर

दीनदयाल चौहान, पुत्र स्व. बनवारी लाल चौहान, निवासी ग्राम विशुनपुर टोला सप्टहिंआ, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर

रामलवट, पुत्र रामजश, निवासी ग्राम भरपुरवा, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर

इनके कब्जे से बरामद सामग्री

257 बोरी नकली अल्ट्राटेक सीमेंट

212 खाली अल्ट्राटेक सीमेंट की बोरियां

60 बोरी डैमेज अल्ट्राटेक सीमेंट

250 बोरी आधा भरा हुआ डैमेज डालमिया सीमेंट

एक दुरमुट, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (उषा स्केल एसोसिएट)

एक लोहे की कीप, एक स्प्राइट की अधकटी प्लास्टिक बोतल का ऊपरी भाग

एक मोबाइल फोन

मुखबिर की सूचना के बाद की गई कार्रवाई

विगत कुछ समय से एसटीएफ को नकली सीमेंट के निर्माण और बिक्री की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न यूनिटों को खुफिया जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में STF को सूचना मिली कि ग्राम चनऊ थाना बेलीपार स्थित एक गोदाम में नकली सीमेंट बनाकर उसे गोरखपुर व आसपास के जिलों में सप्लाई किया जा रहा है।सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मारा और मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे बनाते थे नकली सीमेंट?

पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे पिछले तीन महीने से यह अवैध कार्य कर रहे थे। वे अल्ट्राटेक और डालमिया कंपनी का डैमेज माल मोटीराम डम्पयार्ड के वेंडर ‘खान’ से 200 रुपये प्रति बोरी में खरीदते थे।अल्ट्राटेक की खाली बोरियां 14 रुपये प्रति बोरी में केदारनाथ जायसवाल (आदि शक्ति इंटरप्राइजेस, साहबगंज मंडी) से खरीदी जाती थीं।बनाए गए नकली सीमेंट को फिर विभिन्न ब्रांड की बोरियों में भरकर गोरखपुर के ठेकेदारों को 300 रुपये प्रति बोरी में बेचा जाता था।

इनमें प्रमुख ग्राहक थे

शिवा एसोसिएट, पुर्दिलपुर (थाना कोतवाली क्षेत्र)

रिलायबल एसोसिएट, रामजानकी नगर (थाना गोरखनाथ क्षेत्र)

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे प्रतिदिन 200 से 250 बोरी नकली सीमेंट बाजार में सप्लाई करते थे।

आगे की कार्रवाई

एसटीएफ द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों व खरीददारों की कड़ाई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : लूट के मुकदमे में 11 वर्षों से लगातार फरार चल रहा इनामिया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पारा में पुलिस मुठभेड़, सरकारी पिस्टल चुराने वाला शातिर चोर करन वर्मा गिरफ्तार

यह भी पढ़े : फर्जी ‘अन्ना रेड्डी’ लिंक से सट्टा और निवेश का लालच देकर करते थे करोड़ों की ठगी, 15 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े: राजधानी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और हमला, सिपाही हुआ गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 242 यात्रियों को ले जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत व बचाव कार्य जारी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button