उप्र न्यूज़

दिनदहाड़े महिला से चेन लूट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के इंदिरानगर इलाके में शुक्रवार शाम महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इंदिरानगर के सियाराम विहार कॉलोनी निवासी योगेंद्र की पत्नी शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाजार से सामान लेकर पैदल घर लौट रही थीं। जैसे ही वह लखनऊ फैशन मार्ट के पास पहुंचीं, बाइक पर आए दो बदमाशों ने अचानक पीछे से उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पति योगेंद्र ने इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनकी मदद से लुटेरों की तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है और उन्होंने इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़े : यूपी के पीलीभीत में सड़क हादसे में पांच की मौत

यह भी पढ़े :नवादा अपहरण-हत्या कांड का खुलासा, 5 आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

यह भी पढ़े :फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़े :लखनऊ में पारिवारिक विवाद ने ली खतरनाक रूप, पत्नी को गोली मारकर भागा पति

यह भी पढ़े :दो किशोरी बेटियों के साथ सौतेले पिता ने की दरिंदगी, मां से की शिकायत तो पीटा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button