उप्र न्यूज़देश प्रदेश

खून से मांग भर ‘निकाह’ का खौफनाक खेल, कानपुर की किशोरी को बंगाल ले गई महिला, पुलिस ने दबोचा

कानपुर । कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी के मामले में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल की एक महिला ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले गई और वहां उसके साथ अजीबोगरीब तरीके से ‘निकाह’ करने का दावा किया।

यह था पूरा मामला

5 अप्रैल को लापता हुई किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस को सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में मिली। जांच में सामने आया कि ‘नव्या’ नाम से पहचान बताने वाली महिला का असली नाम रूमाना खातून (21) है।आरोप है कि महिला किशोरी को अपने घर ले गई और वहां खून से उसकी मांग भरकर संबंध बनाने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम के फोटो और वीडियो भी आरोपी के मोबाइल से बरामद हुए हैं।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी किशोरी को लेकर गुरुग्राम भागने लगी, लेकिन अलर्ट पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन पर ही दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : श्रमिकों को बड़ी राहत: यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, 3000 रुपये तक इजाफा, नोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद चेती सरकार

यह भी पढ़े : इश्क में अंधी बेटी बनी चोर, प्रेमी संग 23 लाख की नगदी-जेवर लेकर फरार

यह भी पढ़े : नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर कड़ा पहरा, पुलिस मुख्यालय से हाई अलर्ट मॉनिटरिंग, डीजीपी ने दिये कड़े निर्देश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button