उप्र न्यूज़देश प्रदेश

स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, 35 यात्री घायल—एक महिला की मौत

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र की एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना तीव्र था कि बस का इंजन निकल कर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरा और पहिये और धुरा भी बाहर निकल गये।

दिल्ली से लखनऊ की ओर से यात्रियों को लेकर बस आ रही

दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 239 पर नसीरपुर गांव के निकट की है। यह बस दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक निजी कंपनी के कार्यक्रम में शामिल होकर कर्मचारियों को लेकर वापस लखनऊ जा रही थी। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।सोमवार सुबह दिल्ली से लखनऊ की ओर से यात्रियों को लेकर बस आ रही थी। सुबह चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना की सूचना पर बांगरमऊ थाना प्रभारी और यूपीडा टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

घटना में तीन दर्जन यात्री घायल हो गये

घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांगरमऊ भेजा गया। हादसे लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय तारावती पत्नी त्रिभुवन की मौत हो गई। वहीं घटना में तीन दर्जन यात्री घायल हो गये। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बांगरमऊ ब्रज मोहन शुक्ला और क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष सिंह बांगरमऊ ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु रूप शुरू करा दिया गया है ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button