उप्र न्यूज़देश प्रदेश

महोबा में मालकिन की हत्या का पर्दाफाश, भरोसेमंद नौकरानी ही निकली कातिल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के महोबा में चर्चित किरन पुरवार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस महिला पर घर की देखभाल की जिम्मेदारी थी, उसी ने अपने बेटे के साथ मिलकर मालकिन को मौत के घाट उतार दिया।

मृतका लकवे से पीड़ित थी

पुलिस के अनुसार, खोया मंडी निवासी व्यापारी संतोष पुरवार की पत्नी किरन पुरवार लकवे से पीड़ित थीं और घर पर अधिकतर समय अकेली रहती थीं। उनकी देखरेख के लिए पिछले आठ वर्षों से आशा रैकवार नाम की महिला को काम पर रखा गया था।25 फरवरी की रात संतोष जब घर लौटे तो पत्नी को बेड पर मृत अवस्था में पाया। प्रथम दृष्टया मामला चोरी का लगा, क्योंकि उनके कानों से कुंडल गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

टूटी चूडी मिलने से खुला राज

जांच के दौरान कमरे से टूटी हुई चूड़ी का एक टुकड़ा मिला, जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। जब इस टुकड़े का मिलान नौकरानी की चूड़ी से किया गया तो शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ में आशा ने स्वीकार किया कि मालकिन की डांट-फटकार से आहत होकर उसने अपने 27 वर्षीय बेटे सोनू के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात को लूट जैसा दिखाने के लिए कुंडल भी उतार लिए गए थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भरोसे के रिश्ते में छिपे इस अपराध ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

यह भी पढ़े : पिता की हत्या के बाद बहन से लिपटकर फूट-फूटकर रोया अक्षत, थाने में छलक पड़ा दर्द

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button