उप्र न्यूज़देश प्रदेश

लखनऊ में बड़ी कार्रवाई: दो सगे भाई हेरोइन के साथ गिरफ्तार, 2.46 करोड़ की खेप बरामद

लखनऊ। सूबे में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर और आलमबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कैबवे रूट के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

रविवार को मुखबिर की सूचना पर एएनटीएफ टीम मौके पर पहुंची, जहां एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ लिया।

क्या-क्या हुआ बरामद?

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1.230 किलोग्राम अवैध हेरोइन, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 341 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 46 लाख रुपये आंकी गई है।

कौन हैं आरोपी?

पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैसल हसन (40 वर्ष) और फरहान हसन के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई हैं और बाजार खाला थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी किसी बड़े तस्कर के लिए काम करते हैं और चारबाग क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे।

आगे की कार्रवाई

एएनटीएफ ने दोनों आरोपियों को आलमबाग थाने में दाखिल कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button