उप्र न्यूज़

विकासनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

आसपास के लोगों की मदद से खोला गया दरवाजा

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान घनश्याम (38) पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी कन्हैयालाल पुरवा, सेक्टर-3, थाना विकासनगर के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई रामगोपाल ने थाना स्थानीय पर सूचना दी कि रविवार शाम करीब 5 बजे घनश्याम ने अपने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।घटना का पता चलने पर घनश्याम के पुत्र रोहित ने शोर मचाया और अन्य परिजनों व आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा। आनन-फानन में परिजन घनश्याम को लेकर जगरानी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।पुलिस के अनुसार, घनश्याम कुछ समय से मानसिक तनाव में था। हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और नजदीकी लोगों से पूछताछ कर रही है।

इंदिरा नगर में युवक फांसी पर झूला

राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अनुपम श्रीवास्तव (24) पुत्र नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव निवासी 471 ए ब्लॉक, इंदिरा नगर के रूप में हुई है।

कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

रविवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मकान के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। खिड़की से झांककर देखने पर अनुपम फंदे पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और परिजनों की मौजूदगी में लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था युवक

प्रथमदृष्टया जांच में पता चला कि अनुपम अपने परिवार के साथ पिछले एक साल से इंदिरा नगर के मकान नंबर 471 में किराए पर रह रहा था। घटना के समय उसकी मां और मकान मालिक हरेंद्र कुमार वर्मा घर पर मौजूद थे।गाजीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : यूनियन बैंक मैनेजर सहित फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार को दबोचा

यह भी पढ़े : मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित , SIT गठित

यह भी पढ़े :लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टला, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित

यह भी पढ़े : मटियारी गांव में चली गोलियां, पुनीत यादव घायल – पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button