उप्र न्यूज़देश प्रदेश

मीरजापुर में अपराध पर सख्ती, डीजीपी की जोन स्तरीय समीक्षा बैठक में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

लखनऊ । यूपी के जनपद मीरजापुर में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने जोन स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में वाराणसी जोन के एडीजी, विंध्याचल व वाराणसी रेंज के आईजी/डीआईजी समेत दोनों रेंज के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर

बैठक के दौरान गौतस्करी, संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।इसके अलावा अपराध नियंत्रण में Yaksh App के उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता अभियानों, ई-साक्ष्य के प्रभावी इस्तेमाल और जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का सख्ती से पालन हो

पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही आमजन के साथ संवेदनशील और मर्यादित व्यवहार बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

यह भी पढ़े : क्रिकेट खेलते वक्त दर्दनाक हादसा: 13 वर्षीय ऋषभ के गले से आर-पार हुआ सरिया, 3.5 घंटे चला ऑपरेशन

यह भी पढ़े : कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’? मौत के बाद मथुरा में भड़का गुस्सा, हाईवे पर बवाल

यह भी पढ़े : यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: शुभम लोनकर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी दबोचा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड सचिवालय कर्मी वृद्धा की संदिग्ध हालात में हत्या, घर में मिला शव

यह भी पढ़े : आईपीएल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button