उप्र न्यूज़देश प्रदेश

सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन

लखनऊ। राजधानी के सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का रविवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज शहर के मेंदाता अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। रविवार रात में एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे। गांधी एक प्रखर शिक्षाविद माने जाते हैं।

23 जनवरी को गोमती नगर एक्सटेंशन शाखा में उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।सम्मेलनों के साथ ही विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक डॉ. जगदीश गांधी एक गरीब खेतिहर किसान परिवार में अलीगढ़ जनपद के ग्राम बरसौली में 10 नवम्बर 1936 को हुआ। उनकी माता स्व. श्रीमती बासमती देवी एक धर्म परायण महिला थीं। उनके पिता स्व. श्री फूलचन्द्र अग्रवाल जी गाँव के लेखपाल थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button