उप्र न्यूज़देश प्रदेश

“पूजा पाल विवाद पर सियासी संग्राम: भाजपा का सपा पर ‘जंगलराज’ और माफिया संरक्षण का बड़ा आरोप”

लखनऊ। सपा की बागी विधायक पूजा पाल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। सपा अध्यक्ष के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जोरदार पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोपों की बौछार कर दी।

असली सवाल पूजा पाल नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि असली सवाल पूजा पाल नहीं, बल्कि वह “खूनी इतिहास” है जिसमें पाल समाज के उभरते नेता राजू पाल की सरेआम हत्या कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर ऐसे जघन्य अपराधों के आरोप लगे, सपा ने उन्हें ही राजनीतिक संरक्षण देकर सत्ता के करीब रखा।

पाल समाज अब पहले जैसा नहीं रहा

चौधरी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का पुराना चरित्र माफिया, अपराध और संरक्षणवाद की राजनीति से जुड़ा रहा है। उनका कहना है कि आज वही सपा, अपनी विधायक के फैसले को “गुमराह” बताकर जनता की भावनाओं से खेल रही है।उन्होंने यह भी कहा कि पाल समाज अब पहले जैसा नहीं रहा, बल्कि अब वह जागरूक होकर सही-गलत की पहचान कर चुका है और तुष्टिकरण व परिवारवाद की राजनीति से दूरी बना चुका है।

प्रदेश में अपराधियों का मनोबल चरम पर था

भाजपा नेता ने सपा के पिछले कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में अपराधियों का मनोबल चरम पर था और यूपी की पहचान “जंगलराज” के रूप में बन गई थी।चौधरी ने दावा किया कि अब प्रदेश की जनता, खासकर पाल समाज, विकास और सुरक्षा की राजनीति के साथ खड़ा है और आने वाले चुनावों में सपा को इसका जवाब मिलेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button