उप्र न्यूज़देश प्रदेश

गोसाईगंज में बाइक से पटाखा ले जाते समय भीषण विस्फोट, दो युवकों की मौके पर मौत

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मलौली गांव में मंगलवार को पटाखों से लदी बाइक के हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक पर लदे पटाखों में इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ कि दोनों युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। धमाके की चपेट में एक जानवर की भी झुलसकर मौत हो गई।

धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई

घटना के बाद मौके पर पुलिस, दमकल और बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीमें पहुंचीं। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस भी पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई।

जानवर से भरे वाहन से टकराई बाइक, हुआ धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवक बाइक से पटाखे लेकर जा रहे थे। जैसे ही वे मलौली गांव के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक जानवरों से भरे एक वाहन से टकरा गई। टक्कर के साथ ही पटाखों से भरी बोरी में आग लग गई और कुछ ही सेकेंड में जोरदार धमाका हो गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक मौके पर ही मारे गए।

शवों के उड़े चीथड़े, मंजर देख सिहर उठे लोग

विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के लोग भागकर जब घटनास्थल पहुंचे तो वहां मानव अंग बिखरे पड़े थे। बाइक जलकर राख हो चुकी थी और एक मवेशी का शव भी पास में पड़ा था। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके का जो भी नाजारा देखकर उसका दिल दहल गया।

जीजा साले एक शादी समारोह में आतिशबाजी करने जा रहे थे

पुलिस ने मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद निवासी मातन टोला कस्बा गोसाईगंज, लखनऊ तथा उसके साले सुहेल पुत्र पप्पू निवासी जनगांव, थाना अतरौली (हरदोई) के रूप में की है।दोनों युवक थाना गोसाईगंज क्षेत्र के मरखापुर गांव में एक शादी समारोह में आतिशबाजी करने जा रहे थे। रास्ते में मलौली बाजार के पास बछिया से टकराकर गिरने पर पटाखों में विस्फोट हो गया। दोनों आपस में जीजा साले थे। इनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

डीजीपी के आदेशों के बावजूद लापरवाही का सवाल

बीते 31 अगस्त को गुडंबा क्षेत्र के बेहटा कस्बे में आतिशबाजी के गोदाम में धमाका हुआ था, जिसमें दंपती समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। उस घटना के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने पटाखों के अवैध भंडारण पर सख्त निगरानी के आदेश दिए थे। इसके बावजूद गोसाईगंज की यह घटना स्थानीय स्तर पर लापरवाही की पोल खोलती दिखी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि पटाखे कहां से खरीदे गए थे और किसे सप्लाई करने के लिए ले जाए जा रहे थे। ताकि सच्चाई का पता चल सके। मृतक मोहम्मद अहमद कॉस्मेटिक की फेरी लगता था।

यह भी पढ़े : भदोही से सीएम योगी का संदेश: चुनौतियों को अवसर बनाएं, यूपी बनेगा निर्यात शक्ति

यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, महिला अपराधों में 10 अभियुक्तों को हुई सजा

यह भी पढ़े : यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिये पूरी सूची

यह भी पढ़े : एआई से महिलाओं की फर्जी तस्वीरें बनाकर वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button