उप्र न्यूज़देश प्रदेश

कार से चलती सड़क पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।मुराजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती के बावजूद स्टंटबाज बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गौतमपल्ली थाना क्षेत्र स्थित 1090 चौराहे का है, जहां बीती रात एक युवक चलती स्कार्पियो से खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आया। युवक का यह कृत्य कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरवाजा खोलकर मौत से खेला युवक

वीडियो में युवक स्कार्पियो का दरवाजा खोलकर जानलेवा तरीके से बाहर झुककर स्टंट कर रहा था। यह हरकत न केवल खुद के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी जान का खतरा बन सकती थी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।

पुलिस की फुर्ती, घंटों में पकड़ा आरोपी

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान की और कुछ ही घंटों में उसे वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भुनेश रघुबंशी, पुत्र प्रदीप रघुबंशी, निवासी मुखर्जी पार्क, कल्याण ईस्ट, थाना विकासनगर के रूप में हुई है। आरोपी की स्कार्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि इस तरह की स्टंटबाजी से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। लखनऊ पुलिस स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है और सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो को तुरंत संज्ञान में लिया जाता है।सड़क पर स्टंटबाजी गैरकानूनी है और किसी की भी जान ले सकती है। ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : डीपफेक के खिलाफ श्रावस्ती पुलिस की मुहिम को लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

यह भी पढ़े : पांच साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास, गिरफ्तार

यह भी पढ़े : एएनटीएफ ने चौबीस घंटे में 2.40 करोड़ की ड्रग्स बरामद, महिला तस्करों समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी के फरार पत्नी आफ्शा के बैंक खाते की धनराशि हुई फ्रीज

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button