उप्र न्यूज़देश प्रदेश

एक करोड़ 40 लाख की चरस के साथ तीन गिरफ्तार

लखनऊ । यूपी एसटीएफ को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर को 28.00 किलो चरस (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड़ चालीस लाख रूपये) के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम लवराज शर्मा पुत्र अनुरूद्ध शर्मा, निवासी ग्राम नदई, थाना सॉई गांव, जनपद बांके, नेपाल,रामधीरज ठाकुर पुत्र मुन्ना लाल ठाकुर, निवासी ग्राम नदई, थाना सॉई गांव, जिला बांके, नेपाल, संयोग कुमारी पत्नी स्व. रामनाथ, निवासी ग्राम बाकी, थाना जिपरका, जिला बांके नेपाल है। इसके कब्जे से एक करोड़ कीमत की चरस, 30,980 रुपये नगद भारतीय, 2960 रुपये नगद नेपाली, एक नागरिकता कार्ड, एक डीएल, एक एटीएम कार्ड, एक सेंटरो कार बरामद किया है।

काफी दिनों से एसटीएफ को मिल रही थी सूचना

एसटीएफ उत्तर प्रदेश को विगत काफी समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदाें में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की इकाईयों व टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में सत्यसेन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ यूपी, लखनऊ के पर्यवेक्षण तथा उ.नि. सत्यप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्रवार्ठ प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया।

यूपी, हरियाण व दिल्ली में करते थे चरस की सप्लाई

अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि कुछ व्यक्ति नेपाल राष्ट्र से अवैध मादक पदार्थ (चरस) लेकर जनपद शामली उत्तर प्रदेश, हरियााण, दिल्ली आदि राज्यों में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। प्राप्त सूचना पर उ.नि. सत्यप्रकाश के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी प्रभात कुमार, बृजेन्द्र नाथ राय, व आरक्षी अमित यादव की एक टीम गठित कर मुखबिर को साथ लेकर, मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंच कर मुखबिर की निशादेही पर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी।

बहराइच लेकर आ रहे थे चरस और पकड़े गए

गिरफ्तार अभियुक्तों नेे संक्षिप्त पूछताछ पर बताया कि उनको यह चरस विपीन जो बहराइच का रहने वाला है उनको नेपाल में यह अवैध चरस मय वाहन के उपलब्ध कराता है तथा विपिन के बताये हुए, स्थानों पर यह लोग लेकर जाते है एवं विपिन के परिचित लोग जिन्हे यह चरस देनी होती है उन्हें इस वाहन के नम्बर की जानकारी पूर्व से विपिन द्वारा बता दिया जाता था यह लोग वाहन की पहचान कर, वाहन ले लेते है तथा दो घण्टे के अन्दर वाहन में लदा अवैध चरस अन्लोड करके इन लोगों को वाहन वापस कर दिया जाता है।

इस बीच इन लोगों को किसी होटल अथवा ढाबे पर रोक दिया जाता है। आज भी यह लोग अवैध चरस लेकर विपिन के परिचितों को देने के लिए आये थे कि पकड़ लिये गये।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना रौजा जनपद शाहजहांपुर पर मु0अ0सं0-807/2023 धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 पंजीकृत कराकर, अग्रेतर कार्यवाही थाना स्थानीय द्वारा की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button