उप्र न्यूज़

काकोरी में दो अलग-अलग घटनाओं में फांसी लगाकर आत्महत्या, इलाके में सनसनी

लखनऊ । राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाओं से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पिछले करीब 14 वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहे थे

पहली घटना ग्राम बहरू की है, जहां साधना नामक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति रामबालक सैनी (44) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रामबालक ने नीम के पेड़ पर बिजली के केबल से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। वह मूल रूप से उन्नाव जनपद के रहने वाले थे और पिछले करीब 14 वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों (उम्र 5 और 7 वर्ष) को छोड़ गया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका

दूसरी घटना ग्राम पलेहन्दा की है, जहां भीखालाल नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके दामाद राजेश (38) ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार राजेश ने गांव के पास आम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।दोनों घटनाओं में पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button