उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यूपी में 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस के हुए तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कई 27 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 13 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं।तबादले के क्रम में 2004 बैच के आईपीएस चन्द्र प्रकाश को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा लखनऊ बनाया है। एसपी राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर से सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़,

अमित को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया

श्याम नारायण सिंह को एसएसपी एटा से सेनानायक, एसडीआरएफ, लखनऊ, प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक महोबा से पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाया गया है। इनके अलावा विद्यासागर मिश्र को पुलिस अधीक्षक, रामपुर से सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर।राजेश कुमार द्वितीय को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ भेजा गया है। आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्षक, चन्दौली से एसपी फिरोजाबाद, अमित कुमार आनन्द को पुलिस अधीक्षक, अमरोहा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।

डॉ. दीक्षा शर्मा पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया

ईलामारन जी को पुलिस अधीक्षक मऊ से एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया हैं । डॉ० दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन से सेनानायक, 06वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या, राम नयन सिंह को पुलिस अधीक्षक, बहराइच से सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर, सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद से पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर, सोमेन्द्र मीना को पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज से पुलिस अधीक्षक, रामपुर, डॉ. दीक्षा शर्मा को पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।

शशांक सिंह को पुलिस अधीक्षक महोबा की मिली जिम्मेदारी

निपुण अग्रवाल को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से सेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद, कमलेश बहादुर को सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, मऊ की जिम्मेदारी साैंपी गई है।विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बहराइच, लाखन सिंह यादव को सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, अमरोहा, विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, जालौन, शशांक सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक महोबा बनाया गया है।

अक्षय संजय को पुलिस अधीक्षक देहात मुजफ्फरनगर बनाया

शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस अधीक्षक महराजगंज, आकाश पटेल को पुलिस उपायुक्त वाराणसी से पुलिस अधीक्षक चंदौली, सत्यनारायण प्रजापत को पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक कौशांबी, मृगांक शेखर पाठक को पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, आदित्य बंशल को पुलिस अधीक्षक देहात मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़, अमृत जैन को अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर और महादिक अक्षय संजय को आगरा से पुलिस अधीक्षक देहात मुजफ्फरनगर बनाया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button