उप्र न्यूज़देश प्रदेश

वाराणसी में खराब मौसम, दो फ्लाइटें लखनऊ डायवर्ट

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । वाराणसी में खराब मौसम के कारण अहमदाबाद और दिल्ली से आने वाली दो फ्लाइटों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। दोनों विमानों में कुल 334 यात्री सवार थे। मौसम सुधरने के बाद दोनों फ्लाइटों को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया।

वाराणसी में खराब मौसम की वजह से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी

यह घटना दो दिन पहले, बृहस्पतिवार रात की है। अहमदाबाद से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6805 को वाराणसी में खराब मौसम की वजह से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। पायलट ने एटीसी की इजाजत से विमान को रात 8:53 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। विमान में 148 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे।

मौसम सामान्य होने के बाद दोनों फ्लाइटों को भेज दिया गया वाराणसी

इसके करीब 15 मिनट बाद दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 6ई-2235 को भी लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान रात 9:10 बजे लखनऊ में लैंड कराया गया। इसमें छह क्रू मेंबर सहित 186 यात्री थे।एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, मौसम सामान्य होने के बाद दोनों फ्लाइटों को वाराणसी भेज दिया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए एयरपोर्ट पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़े : एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर हुआ 1 लाख का इनामी अपराधी कालिया

यह भी पढ़े :उप्र कैबिनेट : दीपावली पर निःशुल्क सिलेंडर दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

यह भी पढ़े :ट्रेड शो में यूपी पुलिस की ताकत का प्रदर्शन, दंड से न्याय की ओर थीम से जनता हुई प्रभावित

यह भी पढ़े: हर महिला व बच्चे की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी : कमलेश दीक्षित

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button