उप्र न्यूज़

मोहनलालगंज में युवक ने हाईटेंशन लाइन के खंभे से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि ग्राम मनोहरापुर निवासी 20 वर्षीय अंकुश, पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद, ने खेत में स्थित हाईटेंशन लाइन के खंभे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सीसेंडी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की गई और पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन और परीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

गाजीपुर में ट्रांसफार्मर के पास लगी आग, बड़ा हादसा टला

राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली एक गाड़ी भी आ गई। हालांकि पुलिस, बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार, 23/24 जून 2026 की रात डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि चौकी सर्वोदय नगर क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर के पास स्थित बिजली के खंभे में आग लग गई है। आग तेजी से फैलते हुए समीप स्थित ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई और वहां खड़ी नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई।

सूचना मिलते ही गाजीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कराई। इससे संभावित करंट और विस्फोट जैसी घटनाओं की आशंका को टाल दिया गया।इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। नगर निगम की गाड़ी को भी सुरक्षित स्थान पर हटाया गया तथा आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर लोगों को दूर रखा गया।

घटनास्थल पर नगर निगम जोन-7, वार्ड लाल बहादुर शास्त्री प्रथम के गार्ड सूर्य प्रकाश शुक्ला सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। पुलिस ने राहत एवं सुरक्षा कार्यों की निगरानी करते हुए स्थिति को नियंत्रित बनाए रखा।पुलिस के अनुसार, घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button