उप्र न्यूज़

जेल जाने पर सहायक अध्यापक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

अंबेडकर नगर । Ambedkar Nagar के शिक्षा विभाग में कार्यरत एक सहायक अध्यापक को जिला कारागार में निरुद्ध होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई है।जानकारी के अनुसार Akbarpur क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलहनतारा में तैनात सहायक अध्यापक राम आशीष 11 मार्च को एक पुराने प्रकरण में जेल चले गए थे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।

खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जांच अधिकारी नामित किया गया

बेसिक शिक्षा अधिकारी Shailesh Kumar Patel ने बताया कि शिक्षक के जिला कारागार में निरुद्ध होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।निलंबन अवधि के दौरान सहायक अध्यापक राम आशीष को Manikpur Basirha स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button