उप्र न्यूज़देश प्रदेश

एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार

लखनऊ।उत्तर प्रदेश एसटीएफ को अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने लखनऊ से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोकीन, गांजा, अफीम और आर्गेनिक गांजा बरामद किया है।एसटीएफ के अनुसार फरवरी 2026 को चारबाग रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

राजकुमार उर्फ चिका पुत्र छोटेलाल, निवासी साउथ दिल्ली

राजकुमार पुत्र कमलेश कुमार, निवासी साउथ दिल्ली

सैय्यद दावर अलवी पुत्र सैय्यद हसन अलवी, निवासी हुसैनगंज, लखनऊ

यश श्रीवास्तव उर्फ उत्तम पुत्र अनिल कुमार श्रीवास्तव, निवासी गोरखपुर

प्रभजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी नाका हिन्दोला, लखनऊ

बरामदगी

17 ग्राम अवैध कोकीन

2 किलोग्राम अवैध गांजा

1.5 किलोग्राम अवैध अफीम

200 ग्राम आर्गेनिक गांजा

8,000 रुपये नकद

5 मोबाइल फोन

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे दिल्ली से अवैध मादक पदार्थ लाकर लखनऊ में सप्लाई करते थे। गिरोह स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ नाइट क्लब, पब और बार में भी नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था। यह गिरोह पिछले करीब तीन वर्षों से सक्रिय था।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना हुसैनगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0सं0 10/2026 धारा 8/20/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button