उप्र न्यूज़राजनीति

मतदाता सूची पर संग्राम: अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला

लखनऊ । अखिलेश यादव ने भाजपा पर संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करने का आरोप लगाया है। प्रदेश सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को बदनाम करने और नौजवानों में फूट डालने की साजिश कर रही है।

गोरखपुर के स्वास्थ्य हालात पर उठाया सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया और भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर अडिग है और प्रदेश में सपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने गोरखपुर के स्वास्थ्य हालात पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है, लेकिन सरकार जवाबदेही से बच रही है।

मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप

सपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कई विधानसभा क्षेत्रों—जैसे सुल्तानपुर, सरोजनीनगर, जसवंतनगर, अयोध्या, प्रतापगढ़, मथुरा और शामली आदि—में पीडीए और विशेषकर मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अवैध रूप से हटाए जा रहे हैं।पार्टी का आरोप है कि फॉर्म-7 के जरिए फर्जी हस्ताक्षर कर बड़े पैमाने पर नाम कटवाए जा रहे हैं।

बीएलओ पर दबाव डालने और धमकी देने की शिकायत

कुछ मामलों में बीएलओ पर दबाव डालने और धमकी देने की शिकायत भी की गई है। जसवंतनगर में एक बीएलओ द्वारा जबरन हस्ताक्षर कराने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिए जाने की बात भी सामने आई है।सपा ने मांग की है कि फॉर्म-7 की प्रक्रिया केवल सरकारी बीएलओ के माध्यम से पारदर्शी ढंग से हो और प्रतिदिन सार्वजनिक डाटा जारी किया जाए।

चुनाव आयोग का आश्वासन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना सत्यापन सूची से नहीं हटाया जाएगा। फॉर्म-7 पर बीएलओ घर-घर जाकर जांच करेंगे और संबंधित पक्षों को नोटिस दिया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button