उप्र न्यूज़देश प्रदेश

गाजीपुर में 53 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज,लखनऊ ।  गाजीपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 264 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 53 लाख रुपये आंकी गई है।

पुडि़या बनाकर गांवों में करते थे सप्लाई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप यादव और अखिलानन्द उर्फ बबलू यादव, निवासी ग्राम डोड़सर, थाना कासिमाबाद के रूप में हुई है। दोनों को 27 फरवरी 2026 को ग्रामसभा मेख रोड के किनारे बरगद के पेड़ के पास से दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 3,080 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति से हेरोइन लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के जनपदों और गांवों में सप्लाई करते थे।

बिक्री से होने वाले मुनाफे को दोनों आपस में बांट लेते थे

बिक्री से होने वाले मुनाफे को दोनों आपस में बांट लेते थे।इस संबंध में थाना कासिमाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button