बंथरा बाजार में हादसा टला, ट्रैफिक पुलिस बनी राहगीरों की जिंदगी का सहारा

लखनऊ । यूपी की राजधानी के बंथरा बाजार इलाके में पीएनसी कंपनी द्वारा चल रहे निर्माण कार्य के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माण कार्य के कारण रोड के किनारे बना एक गहरा गड्ढा दो वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था। देर रात यह दोनों वाहन चालक अपनी गाड़ियों समेत इस गड्ढे में गिर पड़े और खुद को बाहर निकालने में असमर्थ हो गए। उन्हें लगा की अब उनके साथ अनहोनी तय है।
यह भी पढ़े : बदलाव: लखनऊ के चार थाना प्रभारियों का तबादला
कार में सवार चालक समेत दो लोगों का सकुशल बाहर निकाला
हालात गंभीर थे, क्योंकि न तो आसपास कोई मददगार नजर आ रहा था और न ही चालक किसी से संपर्क कर पा रहे थे। इसी दौरान कृष्णा नगर ट्रैफिक ड्यूटी पर टीएसआई देश दीपक, ट्रैफिक सिपाही मयंक राजपूत और शिवनारायण शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखायी। बिना समय गंवाए उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझा और दोनों वाहन चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह भी पढ़े : पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
ट्रैफिक सिपाही की त्वरित कार्रवाई से दो की बची जान
ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और साहसिक प्रयास से दोनों व्यक्तियों की जान बचाई जा सकी। वाहन चालकों ने जान बचने के बाद राहत की सांस ली ।यह घटना न सिर्फ लखनऊ ट्रैफिक पुलिस की तत्परता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समय पर की गई छोटी-सी पहल भी किसी की जान बचा सकती है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी ट्रैफिक पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया। वहीं इसकी जानकारी जब विभागीय अधिकारियों को पता चली तो वह ही सराहा।
यह भी पढ़े : DGP प्रशांत कुमार को “Digital Visionary Award”,पुलिस विभाग को मिला राष्ट्रीय सम्मान
यह भी पढ़ूे : लखनऊ में महिला सिपाही समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान




