उप्र न्यूज़देश प्रदेश

ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं से लूटपाट करने वाला लेडी गैंग पकड़ा गया

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को चुनौती देने वाला एक अनोखा गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठने वाली ये महिलाएं खुद को आम सवारियों के रूप में पेश करतीं, फिर मौके पाते ही अन्य महिला यात्रियों के गहने और पर्स पर हाथ साफ कर देतीं। गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार को इस महिला लुटेरिन गैंग का भंडाफोड़ किया।

पहली बार पकड़ा गया महिलाओं से बना लूट गैंग

पुलिस के मुताबिक यह पहला मौका है जब लखनऊ में पूरी तरह महिलाओं से बना ऐसा लूट गैंग पकड़ा गया है। इनमें एक भी पुरुष शामिल नहीं था। गिरफ्तार छह महिलाओं की पहचान चंदौली, मऊ और गाजीपुर जिलों की रहने वाली ज्योति, माला, अर्चना, लक्ष्मी, नीतू और वंदना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन सोने की चेन, एक माला और करीब 13 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

ई रिक्शा पर बैठकर महिलाओं से करतीं थी लूटपाट

महिला उपनिरीक्षक गुरुप्रीत कौर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि पूर्वी जोन के इलाकों खासकर गोमतीनगर, चिनहट और विभूतिखंड में ई-रिक्शा में बैठकर महिलाओं से लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है। इसी आधार पर शुक्रवार को महिला टीम ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया। मौके पर पहुंची दर्जनभर महिला पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर सभी छह महिलाओं को दबोच लिया।

लखनऊ के साथ आसपास जिलों में भी इनके द्वारा की गई है लूट

पूछताछ में आरोपितों ने कई वारदातों को स्वीकार किया है। वे स्वीकार कर चुकी हैं कि लखनऊ में ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी कई बार इसी तरीके से महिलाओं को निशाना बनाया गया। पुलिस इस गैंग से जुडी अन्य महिलाओं के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटीं है। चूंकि लखनऊ में संचालित गैंग तो पकड़ा गया लेकिन जिलों में भी इनके द्वारा इस तरह की घटना कारित की जा रही थी। एेसे में इसमें और महिलाओं के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : प्रयागराज में राघवेन्द्र हत्याकांड के आरोपी चित्रकूट से गिरफ्तार

यह भी पढ़े :मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 38 लाख की ठगी

यह भी पढ़े : आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button