उप्र न्यूज़

सीतापुर में एडीजी की अपराध गोष्ठी, त्योहारों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

लखनऊ । प्रवीण कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन) ने रविवार को जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र स्थित नैमिष गेस्ट हाउस में अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों, मेलों और संवेदनशील मामलों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

त्योहार रजिस्टर का नियमित निरीक्षण किया जाए

बैठक में अकुंर अग्रवाल (पुलिस अधीक्षक सीतापुर), आलोक सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी) और दुर्गेश कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी) समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए और त्योहार रजिस्टर का नियमित निरीक्षण किया जाए। किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक विवाद या साधु-संतों से जुड़े विवाद की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई कर उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इसके साथ ही मिश्रिख मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन और रूट मैप को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया

बैठक में भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने, लंबित विवेचनाओं और एसआर केसों की समीक्षा कर वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही ऑपरेशन दृष्टि और कन्विक्शन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए महिला सशक्तिकरण और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियानों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।अपर पुलिस महानिदेशक ने त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूसों के रूट का पूर्व निरीक्षण करने, बिना अनुमति किसी भी कार्यक्रम या गैर-परंपरागत जुलूस को न निकलने देने और पारंपरिक जुलूसों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए

इसके अलावा जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांचने, संवेदनशील स्थानों पर पीआरवी और अन्य पुलिस बल के माध्यम से गश्त बढ़ाने, मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा करने तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने पर भी विशेष जोर दिया गया।बैठक में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर थानावार कार्रवाई की स्थिति का भी आकलन किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत दिलाई जाए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button