उप्र न्यूज़देश प्रदेश

सीएम योगी करेंगे महानवमी पर कन्या पूजन, विजयदशमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर 1 अक्टूबर (बुधवार) को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक कन्या पूजन करेंगे। इस दौरान वे मातृशक्ति के पांव पखारकर नारी सम्मान की सनातन परंपरा का संदेश देंगे।

विजयदशमी पर्व पर दिनभर सांस्कृतिक आयोजन होंगे

महानवमी के अगले दिन 2 अक्टूबर (गुरुवार) को गोरक्षपीठ में नाथपंथ की परंपरा के अनुसार विजयदशमी पर्व पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सुबह 9:20 बजे योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ जी का विशेष पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर के सभी देव विग्रहों का पूजन संपन्न होगा।

योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे

दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलकोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। अपराह्न 4 बजे से योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भव्य पारंपरिक विजयदशमी शोभायात्रा निकलेगी। रथ पर सवार होकर वे गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद मानसरोवर मंदिर पहुंचेंगे, जहां महादेव और अन्य देव विग्रहों की पूजा-अर्चना व अभिषेक करेंगे।

मुख्यमंत्री प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे

शोभायात्रा इसके बाद मानसरोवर रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे तथा श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारेंगे। इसके उपरांत शोभायात्रा पुनः गोरखनाथ मंदिर लौटेगी।सायंकाल 7 बजे से दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने पारंपरिक प्रसाद वितरण होगा, जिसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे।नाथपंथ की परंपरा के तहत विजयदशमी के दिन गोरखनाथ मंदिर में पीठाधीश्वर की उपस्थिति में पात्र पूजा कार्यक्रम भी संपन्न होगा।

यह भी पढ़े : लखनऊ पुलिस की महिला आरक्षियों ने जागरूकता दौड़ में दिखाया उत्साह

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, ढेर हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश नईम कुरैशी

यह भी पढ़े : बागपत में जेल से रिहा हुए 1199 आरोपितों ने थाने में अपराध न करने की ली शपथ

यह भी पढ़े : लखीमपुर खीरी हादसा : रोडवेज बस और वैन में भीषण टक्कर, पांच की मौत, नौ घायल

यह भी पढ़े : महाकुंभ की सफलता पर यूपी फायर सर्विस को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button