उप्र न्यूज़

बुद्धेश्वर चौराहे पर सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के पारा थाना क्षेत्र से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को सड़क पर लिटाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना पारा पुलिस बूथ से कुछ ही कदमों की दूरी पर घटित हुई, लेकिन मौके पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।

एक युवक को जमीन पर लिटाकर जमकर पीटा

घटना बुद्धेश्वर चौराहे के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद अचानक मारपीट शुरू हो गई। एक युवक को जमीन पर लिटाकर बुरी तरह पीटा गया। आसपास खड़े लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने बीच-बचाव की हिम्मत नहीं की।सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि चौराहे के पास पुलिस बूथ होते हुए भी पुलिस का न पहुंचना यह दर्शाता है कि इलाके में गश्त और निगरानी का अभाव है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटीं

मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। हालांकि पारा थाना प्रभारी ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब वारदातें पुलिस की नाक के नीचे होती हैं और वे घटनास्थल से नदारद रहती हैं।

यह भी पढ़े : मॉडल से टी स्टॉल संचालिका बनी सिमरन से पुलिस की झड़प, जांच के आदेश

यह भी पढ़े : सोशल मीडिया बना जीवनरक्षक: यूपी पुलिस और मेटा की साझेदारी से तीन साल में 986 लोगों की बची जान

यह भी पढ़े : तहसील परिसर में चलते-चलते गिरे अधिवक्ता और हो गया निधन

यह भी पढ़े : शौक को पूरा करने के लिए महिलाओं से छीनने लगे चेन, तीन गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button