उप्र न्यूज़देश प्रदेश

हैवान बना चाचा, 9 माह की मासूम भतीजी का गला दबाकर शव लकड़ियों में छुपाया

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चाचा पर अपनी ही 9 माह की मासूम भतीजी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मासूम के शव को कपड़े में लपेटकर लकड़ियों के नीचे छुपा दिया, ताकि किसी को भनक न लग सके।

घर में केवल आरोपी चाचा व मासूम बच्ची मौजूद थे

घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग पड़ोस में गए हुए थे और घर में केवल आरोपी चाचा व मासूम बच्ची मौजूद थे। जब परिजन लौटे तो बच्ची चारपाई से गायब मिली। मां ने देवर से पूछताछ की तो वह घबराकर वहां से भाग निकला। शक होने पर परिवार ने घर के अंदर तलाश शुरू की, जहां लकड़ियों के ढेर के बीच कपड़े में लिपटा मासूम का शव देखकर चीख-पुकार मच गई।

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।परिजनों का आरोप है कि आरोपी शराब का आदी है और मानसिक रूप से भी अस्थिर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button