उप्र न्यूज़

देवा रोड किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, चिनहट में मचा हड़कंप

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब देवा रोड पर टाटा मोटर्स गेट के पास एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान उन्नाव जिले के रहने वाले रंजीत यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई है।

राहगीरों ने देखी लटकती लाश, पुलिस को दी सूचना

घटना अप्ट्रान चौकी क्षेत्र के अंतर्गत धावा मोड़, देवा रोड किनारे की है। सुबह करीब 9 बजे लोगों ने सड़क किनारे पेड़ से एक युवक को लटकता देखा। इसकी सूचना तत्काल चिनहट थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर उपनिरीक्षक धन्नजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।

जेब से मिला आधार कार्ड, उन्नाव निवासी था मृतक

पुलिस को मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिस पर नाम रंजीत यादव पुत्र जिया लाल यादव, निवासी ग्राम बकसपुर, थाना मौरावां, जनपद उन्नाव अंकित था।पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस कर रही जांच

प्राथमिक जांच में युवक की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।चिनहट थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में चर्चा, पुलिस जुटा रही सीसीटीवी फुटेज

घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति को उस क्षेत्र में घूमते देखा था।पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था।

यह भी पढ़े : आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे

यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी

यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हजरतगंज में चलती कार बनी मौत का ठिकाना, युवक ने कनपटी पर मारी गोली

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button