उप्र न्यूज़

बलिया में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

संजीव सिंह, बलिया। यूपी के बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इलाके के गोविंदपुर निवासी एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बंधु पुत्र रमाशंकर के रूप में हुई है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना भीमपुरा पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

बंधु यादव एक मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करता था

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र गोलू यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना भीमपुरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 45 वर्षीय बंधु यादव एक मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करता था। उसका शव सरया गांव के पास खेत में मिला।

पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित

पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं, जो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button