उप्र न्यूज़देश प्रदेश

इश्क में अंधी बेटी बनी चोर, प्रेमी संग 23 लाख की नगदी-जेवर लेकर फरार

बहराइच। बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी कर ली और फरार हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने पुलिस से किशोरी के बरामदगी की गुहार लगाई है।

यह रहा पूरा मामला

पीड़ित जयेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, उनकी पुत्री अंशिका सिंह की भिखईपुरवा निवासी जिशान सिंह से लंबे समय से बातचीत हो रही थी। आरोप है कि जिशान ने उसे बहला-फुसलाकर घर में चोरी करने के लिए तैयार कर लिया।शनिवार रात जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तब अंशिका ने घर का पिछला दरवाजा खोलकर जिशान और उसके एक साथी को अंदर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर घर में रखे 15 लाख रुपये नकद और करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

परिवार की चिंता

रविवार सुबह घटना का पता चलने पर घर में हड़कंप मच गया। बेटी के गायब होने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका भी जताई है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंशिका सिंह, जिशान सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और तलाश जारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button