उप्र न्यूज़स्वास्थ्य

व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित हुआ फ्री जांच कैंप

सम्भल। अखिल भारती उद्योग व्यापार मंडल चंदौसी की तरफ से रविवार को फ्री जांच कैंप मां मल्टी नेशनल हॉस्पिटल सीता रोड पर आयोजित किया । जिसमें डॉ सुधांशु एमडी फिजिशियन ने फ्री चेकअप तथा शुगर की जांच बीपी की जांच एवं सभी प्रकार के 70 मरीजों की जांच की।

जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार में प्रभात कृष्णा, वसीम अख्तर, शाह आलम मंसूरी एवं कई सदस्यों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने बताया फ्री कैंप गरीबों को लाभ मिलेगा ।डॉक्टर द्वारा फीस इतनी अधिक ली जाती है गरीब मरीज डॉक्टर को दिखा नहीं पाता। गरीबों के लिए एक कैप 22 जनवरी को भी लगेगा। मां हॉस्पिटल के प्रोपराइटर मोहनलाल पालने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button