उप्र न्यूज़देश प्रदेश

खाड़ी युद्ध का असर: दुबई एयरस्पेस बंद, 350 कोरियर फंसे, निर्यातकों के ऑर्डर पर संकट

लखनऊ । खाड़ी देशों के ऊपर से गुजरने वाले हवाई मार्गों में बाधा और अस्थायी एयरस्पेस बंद होने का असर अब स्थानीय निर्यात कारोबार पर साफ दिखने लगा है। अमेरिका और मिडिल ईस्ट देशों के लिए भेजे गए करीब 350 कोरियर दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए हैं, जिससे निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है।

एयरस्पेस बंद होने से पार्सल समय पर नहीं पहुंच पा रहे

जानकारी के अनुसार, हस्तशिल्प उत्पादों के सैंपल तीन दिनों में अमेरिका व अन्य खाड़ी देशों तक पहुंचने थे, लेकिन इस्राइल-ईरान युद्ध के चलते दुबई एयरस्पेस बंद होने से पार्सल समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। निर्यातकों का कहना है कि सैंपल पसंद आने के बाद ही विदेशी खरीदार ऑर्डर कंफर्म करते हैं, ऐसे में देरी से व्यापारिक सौदे भी प्रभावित होंगे।

प्रतिदिन भारी मात्रा में भेजे जाते है हस्तशिल्प उत्पाद

The Handicraft Exporters Association के सचिव सतपाल ने बताया कि युद्ध के कारण न केवल सैंपल बल्कि कंफर्म ऑर्डर की शिपमेंट भी प्रभावित हो रही है। वहीं, YES के चेयरमैन जेपी सिंह ने कहा कि कोरियर कंपनियां पहले ही ग्राहकों को देरी की सूचना भेज रही हैं।कोरियर कंपनियों के मुताबिक जिले से प्रतिदिन 500 से अधिक हस्तशिल्प उत्पाद विदेश भेजे जाते हैं, जिनमें से लगभग 250 कोरियर दुबई के रास्ते अमेरिका और मिडिल ईस्ट देशों में जाते हैं।

अब वैकल्पिक हवाई मार्गों का उपयोग किया जा रहा

अब वैकल्पिक हवाई मार्गों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे लागत बढ़ने की आशंका है।निर्यातकों को डर है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो विदेशी बाजार में प्रतिस्पर्धा और ऑर्डर दोनों पर असर पड़ सकता है। फिलहाल कारोबारी स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : हैवानियत की हद! पति ने पत्नी की अश्लील फोटो डाल लिख दिया – ‘ग्राहक संपर्क करें’

यह भी पढ़े : होम्योपैथिक उपायों से बालों की सेहत सुधारने के खास टिप्स, जानिए क्या कहती हैं डॉ. दीक्षिता पांडे

यह भी पढ़े : चार हत्याओं से सनसनी: भाई के बचाव में उतरी बहन, बोली– ‘निरंकार ऐसा नहीं कर सकता

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button