उप्र न्यूज़देश प्रदेश

1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग का नया सिस्टम लागू, जानिए नियम

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब रेलवे 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी (IRCTC) ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए नई शर्तें लागू करने का निर्णय लिया है।

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड होगा अनिवार्य

नए नियमों के तहत, अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यात्री को अपना आधार नंबर IRCTC प्रोफाइल से लिंक और वेरीफाई कराना जरूरी होगा। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आधार से OTP वेरिफिकेशन भी आवश्यक होगा।

इससे आम यात्रियों को पहले अवसर मिलेगा

आईआरसीटीसी ने यह कदम टिकट बुकिंग में होने वाली धांधली रोकने और आम यात्रियों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उठाया है। नए प्रावधान के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक किसी भी एजेंट को टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी। इससे आम यात्रियों को पहले अवसर मिलेगा और एजेंटों द्वारा ब्लॉक बुकिंग की संभावना कम होगी।

यात्री अब अपनी पहचान की पुष्टि आधार से कर सकेंगे

रेलवे अधिकारियों की माने तो इन बदलावों से टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी। यात्री अब अपनी पहचान की पुष्टि आधार से कर सकेंगे, जिससे फर्जी बुकिंग पर भी लगाम लगेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक करवा लें ताकि बुकिंग में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़े : यूपी में आईपीएस अफसरों के बड़े तबादले,एस.बी. शिरडकर को नया दायित्व

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

यह भी पढ़े : मलिहाबाद में हकीम के घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : बलिया पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौ हत्यारे के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़े : आई लव यू बिट्टू बाबू लिख युवक ने खाईं 40 गोलियां, मेटा अलर्ट पर यूपी पुलिस ने बचाई जान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button