उप्र न्यूज़देश प्रदेश

लखनऊ समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश, सीएम योगी का अलर्ट

लखनऊ। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।इस बीच योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि आंधी, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।

किसानों से भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील की

मुख्यमंत्री ने देर रात जारी बयान में लोगों को आगाह करते हुए कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए।उन्होंने किसानों से भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। फसलों और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार का नुकसान कम किया जा सके।

खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें

सीएम योगी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें। वहीं, प्रशासन को भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके।

ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी जिलों में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है।फिलहाल सरकार और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन लोगों से भी सावधानी बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button