उप्र न्यूज़

सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ऐश्वर्या ने जीता सिल्वर पदक

देवरिया। नव ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता में ऐश्वर्या तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर पदक अपने नाम कर लिया। जिस पर स्वजनों समेत लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

नवज्योति पब्लिक स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्रा ऐश्वर्या तिवारी आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जहां ऐश्वर्या ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसके चलते उन्हें सिल्वर पदक देकर स्कूल के प्रिंसिपल सदासिवन प.पुलिक्कल ने सम्मानित किया।

इस दौरान ऐश्वर्या ने बताया कि उनकी शुरूआत से ही रूचि दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिताओं में रही है।इस दौरान स्कूल के प्रबंधक ने ऐश्वर्या का उत्साहवर्धन किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button