उप्र न्यूज़देश प्रदेश

प्रेमी की खातिर महिला ने अपने दो बच्चों को मार डाला, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। यूपी ग्रेटर नोएडा में दिल दिला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बदलापुर थाना क्षेत्र के खेड़ा धरमपुर गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों को गला दबाकर मार डाला और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया । अब पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि इस महिला ने यह कदम अपने पति के साथ बेवफाई करते हुए प्रेमी के खातिर उठाया।

एक मुस्लिम युवक से घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी

ग्रेटर नोएडा पुलिस के मुताबिक हापुड़ निवासी सोनम नामक एक महिला ने साहिल नामक एक मुस्लिम युवक से घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। जिसके चलते उसके मायकेवालों ने उससे सम्बंध तोड़ दिए थे। इस बीच साहिल और सोनम के दो बच्चे पैदा हुए थे जिम 6 वर्ष की एक लड़की और चार वर्ष 4 वर्ष का एक लड़का था।पुलिस के मुताबिक 2021 में उसका पति साहिल एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में जेल चला गया। पति के जेल जाने के बाद वह अकेली पड़ गई और इस बीच सोनू नामक युवक से उसके संबंध बन गए और वह सोनू के साथ खेड़ा धर्मपुर में लाइव इन रिलेशन में रहने लगी।

बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की

कहानी ने दिलचस्प मोड़ उस समय लिया जब उसका पति साहिल जेल से जमानत पर छूट कर आया। वही वही सोनू के साथ रह रही सोनम से भी एक लड़का पैदा हुआ। साहिल ने जेल से छूटकर सोनम से जब फोन किया तो वह बेहद डर गई। उसने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि साहिल कहीं उसको और उसके बच्चों को ना मार दे । इसी के चलते उसने साहिल के दोनों बच्चों को गला दबाकर मार डाला और खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया और गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button