यूपी पुलिस की लाठियां खाने पर मजबूर है नौजवान : नेता प्रतिपक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में तेजी बढ़ रही बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों के लिए बेहाल नौजवानों को पेपर लीक का दंश झेलना पड़ रहा है। सड़क पर प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की लाठियां नौजवान खाने पर मजबूर है। गांव गांव में सड़क एवं नल से जल होने का केवल दावा किया जा रहा है।
किसानों पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल किसानों के हितों की केवल बात करने और फसलों की एमएसपी के वायदे करती है। किसानों पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।
हाथों में आरोपों की तख्तियां लेकर नारेबाजी की
विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए समाजवादी पार्टी के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों ने हाथों में आरोपों की तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उन्होंने बाद में प्रदेश सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। इस दौरान विधायक नरेश उत्तम और विधायक अमिताभ बाजपेयी ने प्रदेश सरकार को हंटर वाली सरकार तक कह दिया।
हंगामे के साथ शुरू हुआ पहले दिन का सत्र
विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा सत्र अत्यंत गौरव का क्षण है। कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत अभियान के साथ यूपी पूरी जी जान से जुड़ा है। विकसित भारत बनाने में यूपी अहम भूमिका निभा रहा है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक यूपी देश को आगे बढ़ाने में सहयोगी है।

कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा के विधायक धरने पर बैठे
यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष समाजवादी पार्टी के विधायक धरने पर बैठे। वह सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं।किसानों को एमएसपी का वादा अधूरा, योगी सरकार का कार्यकाल पूरा, न रोजगार न स्वरोजगार ..जैसे नारे लिखे तख्तियां उनके हाथों में हैं।उल्लेखनीय है उत्तर प्रदेश विधान सभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार इस सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।




