उप्र न्यूज़

राखी बांधकर वापस लौट रही महिला और उसके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र के ग्राम कठवारा में शनिवार को रक्षाबंधन के दिन एक महिला और उसके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कठवारा में अपने भाई जितेंद्र गौतम को राखी बांधने आई थीं

पुलिस के अनुसार इटौंजा थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी अंजू (पत्नी राम लखन गौतम) अपने पुत्र मोहित के साथ ग्राम कठवारा में अपने भाई जितेंद्र गौतम को राखी बांधने आई थीं। भाई को राखी बांधने के बाद दोनों वापस इटौंजा लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी रोड पर गांव के ही निवासी विनीत (पुत्र लल्लू) ने अपने साथी सुरेश (पुत्र सुंदर) के साथ मिलकर अंजू और मोहित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बलरामपुर अस्पताल में दोनों का चल रहा उपचार

हमले में अंजू और मोहित बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बलराम अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

सूचना पर बीकेटी थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button