उप्र न्यूज़

बलिया में आपसी विवाद में दोस्तों ने ही युवक को मारी गोली

संजीव सिंह, बलिया। बलिया के नरही थाना क्षेत्र के बघौना बगांव में गुरूवार मध्यरात्रि मेंपुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने अपने ही साथी को गोली मार दी। गोली से घायल युवक ने खुद ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पड़ोसी जिले बक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक खतरे से बाहर है।

यह पूरी घटना भरौली की, पुराने झगड़ को लेकर हुआ विवाद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर शिवम राय ने सूचना दी की उसके दो साथियों ने पुराने झगड़े में उसे गोली मार दी है। घटना भरौली की है। जानकारी होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को बक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल की स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि शिवम राय को आपसी झगड़े में उसके दो साथियों संजीव राय व शिवम ठाकुर ने गोली मार दी। इस सम्बन्ध में सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। कानून व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button