उप्र न्यूज़देश प्रदेश
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने डीजीपी को किया सम्मानित

सौरभ जायसवाल, लखनऊ। पुलिस महानिदेशक यूपी प्रशान्त कुमार एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था अमिताभ यश से पुलिस मुख्यालय में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित छह सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की एवं 28 अगस्त को जनपद सुल्तानपुर में सर्राफा व्यवसायी के यहां घटित डकैती की घटना के सफल अनावरण एवं शत-प्रतिशत बरामदगी के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक यूपी का आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मण्डल द्वारा पुलिस महानिदेशक, यूपी एवं अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, यूपी को धन्यवाद प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कहा गया कि पुलिस महानिदेशक, यूपी के कुशल नेतृत्व में उक्त घटना के सफल अनावरण व बरामदगी से व्यापारियों व जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।




