उप्र न्यूज़

लखनऊ में शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, चोरी के 2,500 रुपये बरामद

यूपी की राजधानी थाना नाका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोली-भाली महिलाओं को रूपयों में खामी बताकर गिनने के बहाने नोट चुराने में माहिर था।

टप्पेबाज ने उसके पैसे गिनने के बहाने चतुराई से कुछ नोट गायब कर दिए

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 2,500 रुपये बरामद किए हैं। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात टप्पेबाज ने उसके पैसे गिनने के बहाने चतुराई से कुछ नोट गायब कर दिए। इस पर थाना नाका में मुकदमा अपराध संख्या 163/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।

चोरी किए गए 2,500 रुपये भी बरामद हुए

पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की और को ऐशबाग पुल के नीचे से आरोपी मोहम्मद सलीम (50 वर्ष), निवासी बड़ी पकड़िया खदरा, थाना मदीयगंज, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए 2,500 रुपये भी बरामद हुए। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएसएस की वृद्धि की गई है।

खासकर महिलाओं को निशाना बनाता था

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बैंकों और कैश लेन-देन वाली जगहों पर जाकर भोले-भाले लोगों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाता था। वह नोटों में कमी बताकर उन्हें गिनने का बहाना करता और हाथ की सफाई से कुछ नोट गायब कर लेता।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद सलीम पुत्र स्व. मकबूल हसन निवासी बड़ी पकड़िया, खदरा, थाना मदीयगंज, लखनऊ है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button