उप्र न्यूज़

बरसाना होली ड्यूटी में ईमानदारी की मिसाल: PAC जवानों ने लौटाया मोबाइल व 7,530 नकद, ADG ने की सराहना

मथुरा। विश्वप्रसिद्ध बरसाना होली के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पीएसी जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। दिनांक 25 फरवरी 2026 को बरसाना होली ड्यूटी के तहत डी दल, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा का व्यवस्थापन राधा कृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन, छाता रोड पर किया गया था। क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

एक पॉलीथिन लावारिस हालत में पड़ी मिली

ड्यूटी के दौरान दलनायक कमलेश ठाकुर और पीसी श्री लक्ष्मण सिंह को परिसर के आसपास गश्त करते समय एक पॉलीथिन लावारिस हालत में पड़ी मिली। जांच करने पर उसमें एक मोबाइल फोन, ₹7,530 नकद राशि और कुछ महत्वपूर्ण पहचान पत्र मिले।दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई, जिसके आधार पर सामान के स्वामी की पहचान श्री अमन शर्मा, निवासी बरसाना के रूप में हुई। तत्पश्चात संबंधित व्यक्ति को संपर्क कर मौके पर बुलाया गया।

पीएसी जवानों की सजगता से संपत्ति की सुरक्षित बचा

पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल फोन, ₹7,530 की नकद धनराशि तथा सभी आईडी कार्ड सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिए गए।सार्वजनिक आयोजन के दौरान अक्सर ऐसी वस्तुएं गुम हो जाती हैं, लेकिन पीएसी जवानों की सजगता और ईमानदारी के चलते एक नागरिक की महत्वपूर्ण संपत्ति सुरक्षित वापस मिल सकी। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना की।

एडीजी पीएसी डा. रामकृष्ण स्वर्णकार ने की सराहना

इस सराहनीय कार्य पर एडीजी पीएसी डा. रामकृष्ण स्वर्णकार ने दोनों कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा की। उन्होंने सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा को निर्देशित किया कि संबंधित जवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाए, ताकि अन्य कर्मियों को भी सकारात्मक संदेश मिल सके।बरसाना होली जैसे विशाल आयोजनों में जहां सुरक्षा बलों की भूमिका चुनौतीपूर्ण होती है, वहीं इस तरह की घटनाएं पुलिस बल की मानवीय और जिम्मेदार छवि को और मजबूत करती हैं।

यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा

यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा लापता! डांसर संग फरार होने से अलीगढ़ में सनसनी, ब्लैकमेलिंग के आरोप

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button